Bob Apprentice Vacancy:बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर भर्ती, स्नातक वाले करें आवेदन; स्टाइपेंड 15,000 तक – Bank Of Baroda Apprentice Recruitment 2026 Out For 5000 Vacancies, Online Registration Begins


BOB Apprentice Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 5000 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 19 मई 2026 से 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट करें आवेदन

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

 

NATS के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए स्नातक उत्तीर्ण करने की तिथि कट-ऑफ डेट 01 मई 2026 से 4 वर्ष से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी करने के बाद 1 वर्ष या उससे अधिक का प्रशिक्षण या कार्य अनुभव प्राप्त कर लिया है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *