शिवालिका ने किया बेटी का नामकरण, अक्षय तृतीया पर जन्मी बेटी को दिया यह खास नाम; तस्वीर साझा कर दी जानकारी – Director Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Revealed There Daughter Name On Social Media
निर्देशक अभिषेक पाठक और उनकी पत्नी, एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय एक महीने पहले ही बेटी के पैरेंट्स बने हैं। कपल ने अपनी प्यारी बेटी के नाम की जानकारी भी फैंस के साथ साझा कर दी है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में शिवालिका ने इस नाम का मतलब भी बताया।
‘आरीका’ है बेटी का नाम
अपना मदरहुड एंजॉय कर रहीं शिवालिका ओबेरॉय ने अपनी बेटी का नाम ‘आरीका’ रखा है। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘ हमारे जीवन का सबसे बड़ा आशीर्वाद हमारी बेटी है, जिसका आज हम परिचय करवा रहे हैं। आरीका पाठक, यह नाम माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। जिसका मतलब धन, समृद्धी से है। क्योंकि उसका जन्म अक्षय तृतीया पर हुआ है यह अपने आप में एक संयोग है। हमारी बेटी का होना हमारे लिए सपने के सच होने जैसा है।’