Neet Ug Re-test:नीट यूजी री-एग्जाम को लेकर केंद्र सतर्क, गृह सचिव ने राज्यों और एजेंसियों संग की बैठक – Home Secretary Reviews Neet Ug Re-examination Preparedness, Directs States And Agencies To Ensure Security Pro


NEET: नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। हाल ही में सामने आई पेपर लीक की आशंकाओं को देखते हुए बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और छात्रों की सुविधा पर विशेष जोर दिया गया।

 

गृह सचिव ने सभी राज्य सरकारों, केंद्र शासित प्रदेशों (UTS) और केंद्रीय एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे पुनर्परीक्षा के “दोषरहित” संचालन को सुनिश्चित करने के लिए मजबूत सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने का आश्वासन

गृह सचिव ने कहा कि परीक्षा में किसी भी तरह की गलती या लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल ही में सामने आई गड़बड़ियों के कारण कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है। 

गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को छात्रों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि परीक्षा के दिन उन्हें यात्रा या अन्य व्यवस्थाओं से जुड़ी कोई परेशानी न हो। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने भी जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनें चलाने और विशेष व्यवस्था करने का भरोसा दिया। 

इस बैठक में कई मंत्रालयों और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिससे इस मामले को लेकर सरकार की गंभीरता साफ दिखाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *