Yoga For Slip Disc:स्लिप डिस्क में भूलकर भी न करें ये योगासन, बढ़ सकती है परेशानी – Yoga For Slip Disc Me Yoga Karna Chahiye Ya Nahi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Slip Dics Yoga: कमर दर्द की समस्या आज हर उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है। लंबे समय तक बैठकर काम करना, गलत पोश्चर, भारी वजन उठाना या अचानक झुकना कई बार स्लिप डिस्क जैसी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या स्लिप डिस्क होने पर योग करना सुरक्षित है या इससे परेशानी और बढ़ सकती है?
विशेषज्ञों के अनुसार, स्लिप डिस्क में योग पूरी तरह मना नहीं है, लेकिन बिना डॉक्टर या प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह के कोई भी आसन करना नुकसानदायक हो सकता है। सही समय पर, सही तकनीक से और व्यक्ति की स्थिति के अनुसार किए गए कुछ हल्के योगासन दर्द कम करने, रीढ़ की हड्डी को सपोर्ट देने, मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की लचीलापन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। वहीं, कुछ ऐसे आसन भी हैं जो स्लिप डिस्क की स्थिति को और गंभीर बना सकते हैं।
अगर आप भी स्लिप डिस्क से परेशान हैं और योग के जरिए राहत पाना चाहते हैं, तो पहले यह जानना जरूरी है कि कौन-से योगासन आपके लिए फायदेमंद हैं, किनसे बचना चाहिए और किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है।

2 of 6
कमर दर्द
– फोटो : istock
स्लिप डिस्क क्या होती है?
- रीढ़ की हड्डी के बीच मौजूद डिस्क झटकों को सहने का काम करती है।
- जब यह डिस्क अपनी जगह से खिसककर नसों पर दबाव डालती है, तो इसे स्लिप डिस्क कहा जाता है।
- इसके कारण कमर दर्द, पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन या कमजोरी महसूस हो सकती है।

3 of 6
मकरासन
– फोटो : Instagram
स्लिप डिस्क में कौन-से योगासन फायदेमंद हो सकते हैं?
स्लिप डिस्क में कुछ हल्के योगासन किए जा सकते हैं जो कि डॉक्टर या प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह से किए जाने चाहिए। जैसे,
मकरासन
- यह आसन कमर की मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है।
- इस योग का अभ्यास कमर को आराम देता है।
- मकरासन तनाव को दूर करता है।
- इसके अभ्यास के लिए पेट के बल लेटना होता है।
भुजंगासन
- स्लिप डिस्क की शिकायत है तो भुजंगासन को हल्के रूप में करें।
- यह रीढ़ की लचीलापन बढ़ाने में सहायक हो सकता है।
- यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है।
- नसों पर से दबाव कम करता है।
- भुजंगासन के अभ्यास से ऑस्टियोपोरोसिस के शुरुआती लक्षणों से राहत मिलती है।

4 of 6
शलभासन
– फोटो : Freepik
शलभासन
- पीठ व कमर दर्द है शलभासन का संशोधित रूप से अभ्यास करें।
- रोजाना पांच मिनट शलभासन के अभ्यास से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
- यह आसन कमर की मांसपेशियों को मज़बूत कर पीठ दर्द से राहत दिलाता है।
कैट-काउ स्ट्रेच
- इस आसन को मार्जरी-व्याघ्रासन भी कहते हैं।
- यह आसन रीढ़ की हल्की गतिशीलता बनाए रखने में उपयोगी हो सकता है।
- आसन के अभ्यास के लिए रीढ़ को ऊपर-नीचे करें।
- सांस के साथ तालमेल बैठाएं।
- 8-10 राउंड अभ्यास करें।
- पूरी स्पाइन रिलैक्स होती है।
ध्यान दें: हर व्यक्ति की स्थिति अलग होती है। इसलिए सभी आसन हर मरीज के लिए उपयुक्त नहीं होते।

5 of 6
Yoga Poses
– फोटो : AI
किन योगासनों से बचना चाहिए?
यदि स्लिप डिस्क की समस्या है, तो बिना विशेषज्ञ की सलाह के इन आसनों के अभ्यास से बचना चाहिए।
-
गहरे आगे झुकने वाले आसन
-
जोरदार ट्विस्ट या रीढ़ को अधिक मोड़ने वाले आसन
-
तेज गति वाले योग अभ्यास
-
लंबे समय तक रीढ़ पर दबाव डालने वाले आसन
-
दर्द बढ़ाने वाले किसी भी योग अभ्यास