Women’s T20 World Cup:द. अफ्रीका के खिलाफ उतरते ही इतिहास रचेंगी हरमनप्रीत, ऐसा करने वाली बनेंगी पहली खिलाड़ी – Women’s T20 World Cup: India Captain Harmanpreet Kaur Is Set To Achieve A Landmark Milestone


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज महिला टी20 विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगी। हरमनप्रीत की कोशिश रहेगी कि इस मैच को यादगार बनाया जा सके।


Women's T20 World Cup: India captain Harmanpreet Kaur is set to achieve a landmark milestone

हरमनप्रीत कौर
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स



विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार को इतिहास रचने जा रही हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए के एक बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में मैदान पर उतरते ही 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन जाएंगी। हरमनप्रीत के इस ऐतिहासिक सफर की शुरुआत साल 2009 में इंग्लैंड में ही आयोजित महिला टी20 विश्व कप से हुई थी। इसके 17 साल बाद आज भी वह न केवल भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर इस खेल की सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक बनी हुई हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *