Womens T20 Wc 2026:फाइनल की दोनों टीमें तय, 7वें खिताब की तलाश में ऑस्ट्रेलिया; इंग्लैंड की नजर दूसरे ताज पर – Womens T20 World Cup 2026 Final Teams Australia Vs England Lords Know Details
{“_id”:”6a46dec3b9888e8c4c05934c”,”slug”:”womens-t20-world-cup-2026-final-teams-australia-vs-england-lords-know-details-2026-07-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Womens T20 WC 2026: फाइनल की दोनों टीमें तय, 7वें खिताब की तलाश में ऑस्ट्रेलिया; इंग्लैंड की नजर दूसरे ताज पर”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड
– फोटो : ICC/AI/Amar Ujala
महिला टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट को दोनों फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। पहले सेमीफाइनल में छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें पांच जुलाई (रविवार) को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर आमने-सामने होंगी। ऑस्ट्रेलिया की नजर रिकॉर्ड सातवें महिला टी20 विश्व कप खिताब पर होगी, जबकि इंग्लैंड की टीम 2009 के बाद दूसरी बार विश्व विजेता बनने के इरादे से उतरेगी।