Weekend Getaways:अचानक बन गया ट्रिप का प्लान? वीकेंड पर ये जगहें देंगी पूरा मजा – Weekend Getaways Near Delhi Where Should I Go For A 2 Day Trip Near Delhi
अगर आप आध्यात्मिक माहौल के साथ एडवेंचर और प्रकृति का मजा लेना चाहते हैं तो ऋषिकेश एक बेहतरीन विकल्प है। गंगा किनारे घूमने, घाटों पर समय बिताने और शाम की आरती देखने के अलावा यहां रिवर राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है। अचानक बने छोटे ट्रिप के लिए यह जगह काफी लोकप्रिय है।
2. मसूरी
पहाड़ों में घूमने का मन है तो मसूरी का प्लान बनाया जा सकता है। यहां माल रोड पर घूमने के साथ आसपास के खूबसूरत नजारे देखे जा सकते हैं। ठंडे मौसम और पहाड़ी वातावरण की वजह से वीकेंड पर यह कपल्स, दोस्तों और परिवारों के बीच पसंदीदा विकल्प रहता है।
3. नैनीताल
झीलों के शहर नैनीताल में वीकेंड बिताना भी अच्छा विकल्प हो सकता है। नैनी झील में बोटिंग, माल रोड पर घूमना और आसपास के व्यू प्वाइंट्स पर जाना ट्रिप को खास बना सकता है। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर कुछ समय सुकून से बिताना चाहते हैं तो नैनीताल पर विचार कर सकते हैं।
4. लैंसडाउन
अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत जगह तलाश रहे हैं तो लैंसडाउन जा सकते हैं। पहाड़, हरियाली और शांत वातावरण इसे छोटे वीकेंड ब्रेक के लिए खास बनाते हैं। यहां दोस्तों या परिवार के साथ प्रकृति के बीच आराम से समय बिताया जा सकता है।
5. जयपुर
अगर पहाड़ों की बजाय इतिहास, संस्कृति और शाही वास्तुकला देखना पसंद है तो जयपुर का ट्रिप प्लान करें। आमेर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और स्थानीय बाजार वीकेंड ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। यहां घूमने के साथ राजस्थानी खान-पान का स्वाद भी लिया जा सकता है।
6. आगरा
कम समय में घूमने के लिए आगरा भी अच्छा विकल्प है। ताजमहल के अलावा आगरा किला और स्थानीय बाजार देखे जा सकते हैं। अगर आपका ट्रिप प्लान आखिरी समय में बना है और आप बहुत दूर नहीं जाना चाहते, तो यह एक आसान विकल्प हो सकता है।