Video:चेस मुकाबले में दिखा भारतीय संस्कारों का सम्मान; उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने हरिका को नमस्ते कर जीता दिल – Heartwarming Gesture: Uzbek Grandmaster Greets Harika Dronavalli With ‘namaste’ At Grenke Open 2026
{“_id”:”69d3866b816f51f8390e6679″,”slug”:”heartwarming-gesture-uzbek-grandmaster-greets-harika-dronavalli-with-namaste-at-grenke-open-2026-2026-04-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Video: चेस मुकाबले में दिखा भारतीय संस्कारों का सम्मान; उज्बेकिस्तान के खिलाड़ी ने हरिका को नमस्ते कर जीता दिल”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}

याकुबोएव और हरिका
– फोटो : twitter
जर्मनी में खेले जा रहे ग्रेनके फ्रीस्टाइल चेस ओपन 2026 के दौरान एक खास पल ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिका द्रोणावली और उज्बेकिस्तान के नोर्डीबेक याकुबोएव के बीच मुकाबले से पहले का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हैंडशेक की जगह नमस्ते
मैच शुरू होने से पहले हरिका द्रोणावल्ली ने खेल भावना के तहत हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया, लेकिन याकुबोएव ने हाथ मिलाने के बजाय दोनों हाथ जोड़कर नमस्ते किया। यह दृश्य न सिर्फ अनोखा था, बल्कि भारतीय संस्कृति के सम्मान का प्रतीक भी बन गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A very sweet moment at the Grenke Freestyle Open. GM @HarikaDronavali extends her hand to resign against GM Nodirbek Yakubboev, but Nodirbek does a “Namaste” gesture! Both the players leave the board smiling.
Video: @ram_abhyudaya/ ChessBase India pic.twitter.com/kWVtzLpZgs— ChessBase India (@ChessbaseIndia) April 5, 2026