Upcoming Smartphones:इस हफ्ते आ रहे हैं 200mp कैमरे और 8000mah बैटरी वाले दमदार फोन, कीमत ₹10,000 से शुरू – Upcoming Smartphones India May 2026 Moto G37 Oppo Find X9 Ultra Realme 16t Hmd Vibe 2 5g


अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आने वाला हफ्ता आपके लिए बेहद खास हो सकता है। Motorola, Oppo, Realme और HMD जैसे बड़े ब्रांड भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार बजट, मिड-रेंज और प्रीमियम हर सेगमेंट के यूजर्स के लिए नए विकल्प देखने को मिलेंगे। कहीं 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी तो कहीं 200MP कैमरा और फ्लैगशिप प्रोसेसर का दम देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में।




upcoming smartphones india may 2026 moto g37 oppo find x9 ultra realme 16t hmd vibe 2 5g

मोटोरोला के दो बजट फोन होंगे लॉन्च
– फोटो : मोटोरोला


Moto G37 और Moto G37 Power

  • Motorola 19 मई को भारत में अपनी नई Moto G37 सीरीज लॉन्च करेगा। इसमें Moto G37 और Moto G37 Power शामिल होंगे।
  • कंपनी के मुताबिक Moto G37 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। फोन मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आ सकता है।
  • लीक्स के अनुसार इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा Android 16 और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 20 हजार रुपये से कम रखी जाएगी।


upcoming smartphones india may 2026 moto g37 oppo find x9 ultra realme 16t hmd vibe 2 5g

Oppo Find X9 Ultra
– फोटो : Oppo


Oppo Find X9 Ultra

  • Oppo 21 मई को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Find X9 Ultra लॉन्च करने जा रहा है। यह फोन खास तौर पर कैमरा लवर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
  • फोन में 200MP कैमरा सेटअप दिए जाने की चर्चा है। इसके साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • इसमें 6.82 इंच का QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
  • कंपनी दावा कर रही है कि यह डिवाइस प्रोफेशनल कैमरे जैसी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग एक्सपीरियंस देगा।
  • कीमत की बात करें तो यह फोन 1 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।


upcoming smartphones india may 2026 moto g37 oppo find x9 ultra realme 16t hmd vibe 2 5g

Oppo Find X9s
– फोटो : Oppo


Oppo Find X9s

  • Oppo अपने Ultra मॉडल के साथ Find X9s भी लॉन्च करेगा। यह फोन उन यूजर्स के लिए होगा जो फ्लैगशिप फीचर्स चाहते हैं लेकिन बहुत ज्यादा महंगा फोन नहीं खरीदना चाहते।
  • फोन में 6.59 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • फोन में 7025mAh बैटरी दिए जाने की संभावना है, जो लंबे बैकअप का दावा करेगी।


upcoming smartphones india may 2026 moto g37 oppo find x9 ultra realme 16t hmd vibe 2 5g

Realme 16T
– फोटो : Realme


Realme 16T

  • Realme 22 मई को अपना नया Realme 16T लॉन्च कर सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी होगी।
  • कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
  • यह Android 16 बेस्ड Realme UI पर काम करेगा। साथ ही इसमें ऐसा पोर्ट्रेट सेल्फी फीचर दिया जा सकता है, जिसकी मदद से यूजर्स बैक कैमरे से भी बेहतर सेल्फी क्लिक कर पाएंगे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *