Ts Inter Result 2026:तेलंगाना बोर्ड इंटर के नतीजे घोषित, जानें कैसा रहा रिजल्ट; यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट – Tsbie Inter Results 2026 Declared; Check Scores On Official Websites


TS Inter Results 2026 OUT: तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (TSBIE) ने इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 2026 घोषित कर दिए हैं। परिणाम आज सुबह लगभग 11 बजे जारी किए गए, जिसके बाद छात्र उन्हें आधिकारिक वेबसाइटों – tgbie.cgg.gov.in और results.cgg.gov.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।


Trending Videos


तेलंगाना बोर्ड  इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 2026 में आयोजित की गई थीं, जिसमें 1st ईयर की परीक्षाएं 25 फरवरी से 17 मार्च 2026 तक और 2nd ईयर की परीक्षाएं 26 फरवरी से 18 मार्च 2026 तक संपन्न हुईं। इस परीक्षा में कुल लगभग 9.97 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। पिछले वर्ष इंटरमीडिएट का परिणाम 22 अप्रैल को घोषित किया गया था।

छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर) कम से कम 35% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। साथ ही, कुल मिलाकर भी 35% अंक लाना अनिवार्य है। रिजल्ट ऑनलाइन देखने के बाद छात्रों को अपनी मूल मार्कशीट अपने संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *