Suryansh Shedge:’सूर्यांश शेडगे में 10 साल तक भारत के लिए खेलने का दम’, किसने की इस युवा ऑलराउंडर की तारीफ? – Suryansh Shedge Has Ability To Serve India For A Decade, Ireland-england Conditions Will Suit, Jatin Paranjape


पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे का मानना है कि युवा ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे के पास अगले 10 वर्षों तक भारतीय टीम के लिए खेलने की क्षमता और मानसिक मजबूती है। उन्होंने कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड की परिस्थितियां शेडगे के खेल के लिए अनुकूल हैं और भारतीय टीम में उनका चयन बिल्कुल सही समय पर हुआ है। परांजपे ने शेडगे की प्रतिभा, मानसिकता, पारिवारिक त्याग और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से बात की।


Suryansh Shedge Has Ability to Serve India for a Decade, Ireland-England Conditions Will Suit, Jatin Paranjape

सूर्यांश शेडगे
– फोटो : PTI



विस्तार

भारतीय क्रिकेट में लगातार उभरती युवा प्रतिभाओं के बीच सूर्यांश शेडगे का नाम तेजी से चर्चा में आया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित भारतीय टी20 टीम में पहली बार जगह बनाने वाले इस युवा ऑलराउंडर को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता जतिन परांजपे बेहद आश्वस्त नजर आते हैं। उनका मानना है कि सूर्यांश केवल मौजूदा समय के खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि उनमें अगले एक दशक तक भारतीय क्रिकेट की सेवा करने की क्षमता मौजूद है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *