Slow Travel Trend:बिना किसी भागदौड़ के छुट्टियां, क्यों लोकप्रिय हो रहा ये नया ट्रैवल ट्रेंड – Slow Travel Trend Kya Hai Know Benefits And Why It Is Popular In Hindi
Slow Travel Trend Kya Hai, Benefits: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर चीज जल्दी-जल्दी करने की आदत बन चुकी है, यहां तक कि छुट्टियां भी लोग जल्दी जल्दी मनाने लगे हैं। छुट्टियों में लोग घूमना पसंद करते हैं लेकिन वक्त की कमी के कारण कम समय में ज्यादा जगहें देखने की कोशिश करते हैं। इसके कारण सफर एक तरह की टू डू लिस्ट बनकर रह जाता है। लेकिन अब इस सोच में बदलाव आ रहा है। एक नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसे स्लो ट्रैवल कहा जाता है।
स्लो ट्रैवल का मकलब है, कम जगहों पर जाएं, लेकिन उन्हें गहराई से एक्सप्लोर करें। यह ट्रेंड सिर्फ घूमने का तरीका नहीं है, बल्कि एक माइंडसेट है, जहां आप हर पल को महसूस करते हैं, लोकल कल्चर को समझते हैं और खुद को रिलैक्स करते हैं। इसमें भागदौड़ नहीं, बल्कि सुकून और अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है।
कोविड काल के बाद लोगों ने महसूस किया कि सफर का असली मजा तभी है जब आप उसे जीते हैं, न कि सिर्फ फोटो खींचकर आगे बढ़ जाते हैं। यही कारण है कि स्लो ट्रैवल अब मिलेनियल्स और जेन जी के बीच तेजी से ट्रेंड कर रहा है।

2 of 6
स्लो ट्रैवल क्या है?
– फोटो : Adobe
स्लो ट्रैवल क्या है?
स्लो ट्रैवल का फोकस ज्यादा देखने पर नहीं बल्कि गहराई से अनुभव करने पर होता है। इसमें आप एक जगह पर ज्यादा समय बिताते हैं, वहां के लोगों से जुड़ते हैं, लोकल खाना ट्राई करते हैं और उस जगह की असली पहचान को समझते हैं।

3 of 6
तनाव से राहत का नया तरीका
– फोटो : Adobe
तनाव से राहत का नया तरीका
सफर में जल्दबाजी अक्सर थका देता है। जैसे ज्यादा घूमने के चक्कर में सुबह जल्दी उठना, लगातार घूमना और हर जगह फोटो लेना आपको यात्रा का असल अनुभव कम और थकावट ज्यादा देने वाला हो जाता है। इसके विपरीत सफर की धीमी गति आपको रिलैक्स होने का मौका देती है। यह मानसिक शांति और माइंडफुलनेस को बढ़ावा देता है, जिससे ट्रैवल एक थेरेपी जैसा महसूस होता है।

4 of 6
लोकल कल्चर से जुड़ने का मौका
– फोटो : Freepik
लोकल कल्चर से जुड़ने का मौका
स्लो ट्रैवल में आप सिर्फ पर्यटक या यात्री नहीं रहते, बल्कि उस जगह का हिस्सा बन जाते हैं। आप स्थानीय बाजारो में घूमते हैं, वहां के लोगों से बात करते हैं और उनके खान-पान व लाइफस्टाइल को करीब से समझते हैं।

5 of 6
स्लो ट्रैवल बजट-फ्रेंडली भी है
– फोटो : Adobe
स्लो ट्रैवल बजट-फ्रेंडली भी है
अगर आपको लग रहा है कि स्लो ट्रैवल में ज्यादा दिन किसी स्थान पर रुकना होता है तो महंगा हो सकता है तो ऐसा नहीं है। असल में स्लो ट्रैवल कई बार सस्ता पड़ता है। आप महंगे टूर पैकेज से बचते हैं, लोकल ट्रांसपोर्ट और होमस्टे का उपयोग करते हैं, जिससे खर्च कम हो जाता है।