Seba Assam Hslc 10th:असम बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, फटाफट वेबसाइट और एसएमएस से देखें अपना स्कोर – Seba Assam Hslc Compartment Result 2026 Declared, Download Scorecard Online


SEBA Assam HSLC 10th Result OUT: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) ने एचएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने पूरक (Supplementary) परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

SEBA असम HSLC कंपार्टमेंट स्कोरकार्ड में छात्रों के प्राप्त अंक, विषयवार नंबर, नाम, जन्मतिथि, माता-पिता की जानकारी और अन्य जरूरी विवरण दिए गए हैं। छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

4 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा

असम एचएसएलसी (कक्षा 10) बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक किया गया था, जिसमें 4 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के परिणाम 11 अप्रैल 2026 को घोषित किए गए थे। वहीं, एचएसएलसी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 65.62% दर्ज किया गया है।

पास होने के लिए इतने अंक जरूरी

असम कक्षा 10 की कंपार्टमेंट परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इसके तहत 100 अंकों वाले विषय में न्यूनतम 30 अंक और 90 अंकों के थ्योरी पेपर में कम से कम 27 अंक हासिल करने वाले छात्रों को परीक्षा में उत्तीर्ण माना जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *