{“_id”:”6a868d90e3984895810976e0″,”slug”:”sbc-group-c-recruitment-2026-apply-online-for-10-posts-from-august-22-2026-08-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”SBC Vacancy 2026: 10वीं और ITI पास के लिए मौका, रक्षा मंत्रालय में निकली ग्रुप-सी की भर्ती; कैसे करें आवेदन?”,”category”:{“title”:”Government Jobs”,”title_hn”:”सरकारी नौकरियां”,”slug”:”government-jobs”}}
SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के शिप बिल्डिंग सेंटर में ग्रुप-सी के 10 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SBC Group C Recruitment 2026: रक्षा मंत्रालय के अनुसंधान एवं विकास विभाग के तहत आने वाले शिप बिल्डिंग सेंटर (SBC), विशाखापत्तनम ने ग्रुप ‘सी’ के 10 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के तहत निर्माण सहायक ‘ए’, निर्माण हैंडलर, फायर इंजन ड्राइवर और सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट ड्राइवर के पद भरे जाएंगे। इच्छुक भारतीय उम्मीदवार 22 अगस्त 2026 से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| गतिविधि | तारीख |
|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 22 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे |
| ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 14 सितंबर 2026, रात 11 बजे |
| संभावित कंप्यूटर आधारित परीक्षा | अक्तूबर 2026 |
कौन कर सकता है आवेदन?
- सीए’ए’ (फिटर): उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NAC या समकक्ष योग्यता और उसी ट्रेड में 2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
- सीएच (इलेक्ट्रीशियन): उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और मान्यता प्राप्त ITI से संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
- FED (OG): उम्मीदवार के पास 10वीं पास की योग्यता के साथ वैध हेवी मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और हेवी मोटर व्हीकल चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। उम्मीदवार कठिन कार्य करने के लिए शारीरिक रूप से सक्षम होना चाहिए।
- CMTD (OG): उम्मीदवार 10वीं पास होना चाहिए और उसके पास वैध लाइट मोटर व्हीकल/मोटर कार ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। मोटर मैकेनिज्म की जानकारी और मोटर कार चलाने का कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरूरी है। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होना वांछनीय है।