Rcfl Vacancy 2026:चिकित्सा पेशेवरों के लिए मौका, मानद और पैनल डॉक्टर के पदों पर भर्ती; क्या है योग्यता? जानें – Rcfl Recruitment 2026: Apply Offline For 46 Honorary Doctor And Panel Doctor Posts


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Tue, 21 Jul 2026 12:18 PM IST

RCFL Recruitment 2026: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने मानद डॉक्टर और पैनल डॉक्टर के कुल 46 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।


RCFL Recruitment 2026: Apply Offline for 46 Honorary Doctor and Panel Doctor Posts

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Freepik



विस्तार

RCFL Vacancy 2026: नवरत्न कंपनी और भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय रसायन एवं उर्वरक लिमिटेड (RCFL) ने मुंबई के चेंबूर स्थित ट्रॉम्बे यूनिट के लिए डॉक्टरों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती के तहत कंपनी के अस्पताल में मानद डॉक्टर (Honorary Doctor) और नवी मुंबई व ठाणे के विभिन्न स्थानों पर पैनल डॉक्टर (Panel Doctor) के कुल 46 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।


 






















































पैनल क्षेत्र पैनल डॉक्टरों की संख्या
वाशी 4
कोपरखैराणे 1
नेरुल 2
कलवा 1
पनवेल 1
भांडुप 1
डोंबिवली 1
खारघर 2
ठाणे 1
सनपाड़ा 1
कुल


Honorary Doctor पद के लिए ये है पात्रता?


  • उम्मीदवार के पास संबंधित विशेषज्ञता में एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष स्नातकोत्तर मेडिकल डिग्री होनी चाहिए।

  • सामान्य रूप से स्नातकोत्तर डिग्री के बाद कम से कम 5 वर्ष का अनुभव आवश्यक है।

  • फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए स्नातकोत्तर के बाद 15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

  • कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और यूरोलॉजिस्ट पदों के लिए संबंधित विशेषज्ञता वाले अस्पताल या केंद्र में कार्य अनुभव होना जरूरी है।

एमबीबीएस डिग्री और 10 वर्ष का अनुभव अनिवार्य?


  • उम्मीदवार के पास एमबीबीएस डिग्री और वैध मेडिकल पंजीकरण होना चाहिए।

  • इंटर्नशिप को छोड़कर कम से कम 10 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

  • उम्मीदवार का संबंधित क्षेत्र में अपना क्लिनिक या औषधालय होना चाहिए।

  • क्लिनिक में ओपीडी की पूरी सुविधा और ऑनलाइन कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध होना चाहिए।

  • नियमित टीकाकरण और छोटी सर्जिकल प्रक्रियाएं करने की सुविधा भी क्लिनिक में होनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *