Rajasthan Ldc Answer Key:राजस्थान लोअर डिवीजन क्लर्क की उत्तरकुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति – Rajasthan Ldc Answer Key 2026 Released; Raise Objections Till July 28


Rajasthan LDC Answer Key 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने एलडीसी ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार अब अपने उत्तरों का मिलान कर परीक्षा प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं। इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर भी दिया है।

बोर्ड के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है, वे 26 से 28 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियां केवल SSO पोर्टल के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी और प्रत्येक प्रश्न के लिए निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

कितना लगेगा शुल्क?

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न पत्र के किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि 12:01 बजे से 28 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 100 शुल्क देना होगा।

जिन अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे 27 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे से 29 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक अपनी आपत्ति ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए सचिव, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के नाम 100 प्रति प्रश्न का पोस्टल ऑर्डर संलग्न करना होगा। ऑफलाइन आपत्ति केवल वही उम्मीदवार जमा कर सकते हैं जिन्होंने ऑफलाइन आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *