Pseb 12th Result Out:पंजाब बोर्ड 12वीं में 91.46% बच्चे पास, साइंस स्ट्रीम में छात्राओं का टॉप-3 पर कब्जा – Pseb 12th Result 2026 Announced At Pseb.ac.in, Check Details Here


PSEB 12th Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) आज, 13 मई 2026 को कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विज्ञान, वाणिज्य और कला सभी स्ट्रीम के छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट pseb.au.in के साथ-साथ डिजिलॉकर, उमंग एप और एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं।

तीनों टॉप रैंक पर लड़कियों का कब्जा

इस वर्ष 12वीं का कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा है, जिसमें मेरिट सूची में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा देखने को मिला है। साइंस और ह्यूमेनिटीज स्ट्रीम की तीनों टॉपर छात्राओं ने 500 में से 500 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा इस बार मेरिट लिस्ट में स्पोर्ट्स कोटे से 24 विद्यार्थियों ने भी स्थान प्राप्त किया है।

 

इस बार साइंस स्ट्रीम से मानसा के गुरुकुल अकादमी की सुपनीत कौर ने प्रदेश में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। वहीं ह्यूमेनिटीज ग्रुप में लुधियाना के BCM स्कूल की सुहानी चौहान दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि इसी ग्रुप में तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल लुधियाना की दिवांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और स्कूल का नाम रोशन किया है।

 



































क्रम छात्रा का नाम स्कूल ग्रुप स्थान
1 सुपनीत कौर गुरुकुल अकादमी, मानसा साइंस स्ट्रीम प्रथम (प्रदेश टॉपर)
2 सुहानी चौहान BCM स्कूल, लुधियाना ह्यूमेनिटीज ग्रुप द्वितीय
3 दिवांशी तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल, लुधियाना ह्यूमेनिटीज ग्रुप तृतीय


इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी। ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट अस्थायी होगी, जबकि असली मार्कशीट बाद में स्कूलों द्वारा दी जाएगी।

रिजल्ट पर इन विवरणों को करें चेक

पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2026 में छात्र का पूरा नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि, रोल कोड, स्कूल का नाम, पिता का नाम, श्रेणी/विभाग, पात्रता स्थिति, कुल प्राप्त अंक और कुल अंक शामिल होंगे।


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *