Productivity:ब्रेक समय की बर्बादी नहीं, बल्कि खुद को फिर से मजबूत और तैयार करने का देती है मौका; जानें कैसे – Taking A Break Isn’t Wasting Time, It’s Recharging Your Strength For Success
Productivity: आजकल लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि बिना रुके लंबे समय तक काम करते रहना उनकी मजबूरी हो गई है। लेकिन लगातार काम करते रहने से थकान बढ़ती है, जिससे नींद और सेहत दोनों पर बुरा असर पड़ता है। इसका प्रभाव काम की गुणवत्ता के साथ-साथ निजी जीवन पर भी पड़ता है। ऐसे में छोटे-छोटे ब्रेक यानी माइक्रो ब्रेक लेना एक अच्छी आदत बन सकती है, जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। ये छोटे ब्रेक दिमाग को थोड़ी राहत देते हैं और ध्यान बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik
फोकस बनाए रखने का जरिया
शारीरिक थकान से बचने और उसे कम करने के लिए समय-समय पर ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। यह तरीका न सिर्फ नए तनाव को कम करता है, बल्कि पहले से उत्पन्न तनाव को भी दूर करने में मदद करता है। ब्रेक लेने से दिमाग तरोताजा रहता है और ध्यान बनाए रखना आसान हो जाता है।
इसके जरिये आप अपने काम, टीम और पूरे संगठन की कार्यक्षमता भी बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, ब्रेक के दौरान लोगों से जुड़कर अपने सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूत किया जा सकता है।

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik
माइंडफुलनेस का अभ्यास करें
ब्रेक लेना मानसिक और शारीरिक सेहत के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन इसके लिए लंबा समय निकालना जरूरी नहीं होता। दिन-भर में लिए गए छोटे-छोटे माइक्रो ब्रेक भी थकान को कम करने और ध्यान को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं। हल्की शारीरिक गतिविधि, जैसे कुछ मिनट टहलना या स्ट्रेचिंग करना, शरीर को दोबारा ऊर्जा से भर देता है और काम में ताजगी लाता है। इसके साथ ही, माइंडफुलनेस या गहरी सांस लेने जैसे सरल अभ्यास तनाव को कम करते हैं।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik
बर्नआउट की संभावना होती कम
ब्रेक को आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने के एक प्रभावी उपाय के रूप में अपना सकते हैं। काम के दौरान छोटे-छोटे ब्रेक लेने से आप लंबे समय तक अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। इससे थकान कम होती है और नौकरी छोड़ने या बर्नआउट की संभावना में भी कमी आती है। नियमित ब्रेक लेने से आपका ध्यान और ऊर्जा लंबे समय तक बनी रहती है, जिससे आप हर चुनौती से निपट सकते हैं।
- काम के बीच ब्रेक लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए जरूरी है।
- एक छोटा ब्रेक आपको पुनः ऊर्जा देता है।
- थोड़ी देर का आराम आपको लंबे समय तक सक्रिय रखता है।
- थकान में नहीं, ताजगी में बेहतर काम होता है।
- जब आप खुद को समय देते हैं, तभी प्रगति की राह पर आगे बढ़ पाते हैं।

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : freepik
ताकि गुणवत्ता बनी रहे
ब्रेक को सामान्य आदत की तरह अपनाएं और दूसरों को भी बिना झिझक ब्रेक लेने के लिए प्रेरित करें। केवल लंबे समय तक काम करते हुए दिखने के बजाय, काम की गुणवत्ता पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है। इससे टीम पर अनावश्यक दबाव कम होता है।