Pbks Vs Dc:दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड – Ipl 2026 Pbks Vs Dc Result: Punjab Kings Vs Delhi Capitals Key Highlights Analysis Points Table Update
{“_id”:”6a02220de2c9a0522c0152ee”,”slug”:”ipl-2026-pbks-vs-dc-result-punjab-kings-vs-delhi-capitals-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”PBKS vs DC: दिल्ली का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार; पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}

पंजाब बनाम दिल्ली
– फोटो : IANS
मिचेल स्टार्क और माधव तिवारी की घातक गेंदबाजी के बाद अक्षर पटेल और डेविड मिलर की तूफानी अर्धशतकीय पारियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया। सोमवार को धर्मशाला में खेले गए आईपीएल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने प्रियांश आर्या (56) और श्रेयस अय्यर (59*) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19 ओवर में सात विकेट पर 216 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। पंजाब के लिए अर्शदीप और यश ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए जबकि बेन ड्वार्शुइस और मार्कस स्टोइनिस के नाम एक-एक विकेट रहा।