Mrpl Recruitment:एमआरपीएल में निकली असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती, गेट-2026 अनिवार्य; क्या है आवेदन की शर्तें? – Mrpl Recruitment 2026: Assistant Engineer Posts, Gate 2026 Score Mandatory


मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (MRPL) ने GATE 2026 के अंकों के आधार पर असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत योग्य उम्मीदवारों को मैनेजमेंट कैडर के ‘E2’ ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

क्या है आवेदन की शर्तें?

MRPL भर्ती में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और केमिकल विषयों के लिए असिस्टेंट इंजीनियर के पद हैं। स्पेशल रिक्रूटमेंट ड्राइव के तहत मैकेनिकल में 8 और इलेक्ट्रिकल में 3 पद हैं। मैकेनिकल पद के लिए उम्मीदवार के पास मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है।

वहीं, केमिकल विषय में 15 पद हैं। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग, केमिकल टेक्नोलॉजी, पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग या पेट्रोकेमिकल टेक्नोलॉजी में बीई/बीटेक/बीएससी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास संबंधित GATE 2026 पेपर का स्कोर भी होना जरूरी है।

देखें रिक्तियों की विवरण








































































क्र. सं. डिसिप्लिन कुल पद अनारक्षित ईडब्ल्यूएस ओबीसी (एनसीएल) एससी एसटी PwBD
भाग-ए विशेष भर्ती अभियान              
1 मैकेनिकल 8 4 3 1 1 (HH)
2 इलेक्ट्रिकल 3 1 1 1 1 (HH)
भाग-बी केमिकल डिसिप्लिन              
1 केमिकल 15 8 1 3 1 2 1 (SLD), 1 (HH)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *