Manipur School Closed:एनआरसी विवाद के बीच मणिपुर में स्कूल-कॉलेज बंद, 22 अगस्त तक जारी रहेगा आदेश – Manipur Schools, Colleges Shut Till August 22 Amid Nrc-census Protest


Manipur School Closed: मणिपुर सरकार ने कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए गुरुवार (20 अगस्त) से शनिवार (22 अगस्त) तक राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश दिया है।

शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, यह फैसला सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी संस्थानों पर लागू होगा। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और अन्य बोर्डों से जुड़े स्कूल-कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे।

आदेश में कहा गया है, “राज्य में व्याप्त कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए, मणिपुर के राज्यपाल ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या अन्य किसी भी संस्था से संबद्ध सभी विद्यालयों; सरकारी, सहायता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों और उच्च शिक्षा संस्थानों, जिनमें विश्वविद्यालय भी शामिल हैं, को गुरुवार, 20 अगस्त, 2026 से शनिवार, 22 अगस्त, 2026 तक बंद रखने की घोषणा की है।”

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *