Jyothi Surekha Vennam Makes History With World Cup Final Bronze Medal – Amar Ujala Hindi News Live

ज्योति सुरेखा वेन्नम
– फोटो : Social Media
विस्तार
भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को चीन के नानजिंग में विश्व कप फाइनल में इतिहास रचते हुए कांस्य पदक जीता। यह उपलब्धि उन्हें भारत की पहली महिला कंपाउंड आर्चरी विश्व कप फाइनल पदक विजेता बनाती है। एशियाई खेलों की चैंपियन ज्योति ने ब्रिटेन की विश्व रैंकिंग नंबर दो खिलाड़ी एला गिब्सन के खिलाफ 15 परफेक्ट तीरों के साथ शानदार प्रदर्शन किया और 150-145 से जीत हासिल की।