Jio ने लॉन्च किए नए Jio Home Packs:₹400 से शुरू, एक ही प्लान में Wi-fi, Tv और 12 Ott Apps का मजा – Jio Home Packs Launch Rs 400 Wifi Tv Ott Plans Details Hindi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस Jio ने घरेलू ग्राहकों के लिए नए Jio Home Packs लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत 400 रुपये प्रति माह रखी गई है। कंपनी ने ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन कैटेगरी पेश की हैं। इनमें केवल TV देखने वाले यूजर्स, सिर्फ हाई-स्पीड Wi-Fi चाहने वाले और TV, इंटरनेट व OTT का कॉम्बो चाहने वाले सभी के लिए अलग विकल्प मौजूद हैं।
नए प्लान्स में 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनल, 12 से अधिक OTT एप्स और हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नए कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस जैसी डोरस्टेप सेवाएं भी दी जाएंगी। आइए, इन सभी नए पैक्स की बारीकियों को समझते हैं, ताकि आप अपने घर के लिए सबसे बेस्ट प्लान चुन सकें।

2 of 4
अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें अपना प्लान
– फोटो : एआई जनरेटेड
अपनी जरूरत के हिसाब से चुनें अपना प्लान
1. सिर्फ TV देखने वालों के लिए बेसिक प्लान
अगर आपके घर में लोग मुख्य रूप से टीवी देखना पसंद करते हैं और आपको वाई-फाई की खास जरूरत नहीं है, तो यह बेस पैक आपके लिए परफेक्ट है।
- मंथली खर्च: मात्र 400 रुपये।
- अन्य भुगतान विकल्प: आप चाहें तो 2 महीने के लिए 1,000 रुपये या 5 महीने के लिए 2,000 रुपये एक साथ देकर भी इस प्लान को एक्टिवेट करा सकते हैं।
- फायदे: इसमें आपको 1000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स देखने को मिलेंगे। साथ ही, लाइव टीवी को ‘प्ले/पॉज’ (Play/Pause) करने की सुविधा और टीवी पर YouTube चलाने का फीचर भी मिलेगा।
- वेलकम ऑफर: जियो इस पैक के साथ नए ग्राहकों को एक शानदार वेलकम ऑफर दे रहा है, जिसमें 12 एंटरटेनमेंट OTT ऐप्स का एक्सेस एकदम फ्री मिलेगा।

3 of 4
सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो ये हैं विकल्प
– फोटो : Adobe Stock
2. सिर्फ Wi-Fi चाहिए तो ये हैं विकल्प
जो लोग सिर्फ घर के स्मार्ट डिवाइस चलाने या गेमिंग के लिए अच्छा इंटरनेट चाहते हैं, उनके लिए दो स्पीड विकल्प मौजूद हैं:
- 30 Mbps स्पीड वाला पैक: यह बेसिक इंटरनेट जरूरतों के लिए बेहतरीन है। अगर आप 5 महीने के लिए 2,200 रुपये का भुगतान करते हैं, तो यह पैक आपको प्रभावी रूप से 450 रुपये प्रति माह की कीमत पर पड़ेगा।
- 100 Mbps स्पीड वाला पैक: गेमर्स और कई डिवाइस एक साथ इस्तेमाल करने वालों के लिए यह एक दमदार विकल्प है। इसकी मंथली कीमत 600 रुपये है। हालांकि, आप 2 महीने के लिए 1,500 रुपये या 5 महीने के लिए 3,000 रुपये देकर भी इसे ले सकते हैं।

4 of 4
TV, Wi-Fi और OTT एक साथ
– फोटो : AI
3. TV, Wi-Fi और OTT एक साथ
अगर आप ऑल-इन-वन पैक चाहते हैं तो Jio ने दो कॉम्बो प्लान भी पेश किए हैं:
- 30 Mbps ऑल-इन-वन पैक: इसकी मासिक कीमत 555 रुपये है। अगर आप एक साथ 3 महीने के लिए 2,222 रुपये का भुगतान करते हैं, तो आपको 1 महीना बिल्कुल मुफ्त मिलेगा! इस पैक में अनलिमिटेड इंटरनेट, 1000+ लाइव टीवी चैनल्स और 12 प्रीमियम OTT एप्स शामिल हैं।
- 100 Mbps ऑल-इन-वन पैक:बिना किसी बफरिंग के 4K वीडियो देखने या गेमिंग करने वालों के लिए यह पैक सबसे शानदार है। इसका मंथली चार्ज 707 रुपये है। इस प्लान का सबसे आकर्षक ऑफर यह है कि 2,122 रुपये में 2 महीने का रिचार्ज कराने पर 1 महीना एक्स्ट्रा फ्री मिलता है। इसमें भी आपको 100 Mbps की तूफानी स्पीड के साथ 1000 से ज्यादा लाइव चैनल्स और 12 OTT ऐप्स का फुल सपोर्ट मिलता है।