Italian Open:नोवाक जोकोविच इटालियन ओपन में हुए उलटफेर का शिकार, दुनिया के 79वें के खिलाड़ी प्रिजमिक से हारे – Italian Open: Novak Djokovic Suffers Upset At Italian Open Loses To World No. 79 Dino Prizmic


छह बार के इटालियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच दुनिया के 79वें नंबर के खिलाड़ी डारियो प्रिजमिक से तीन सेट हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। प्रिजमिक ने पहला सेट हारते हुए जोरदार वापसी की और दूसरा और तीसरा सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रिजमिक ने जोकोविच को 2-6, 6-2, 6-4 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

पहली बार इटालियन ओपन में गंवाया शुरुआती मैच

यह पहली बार है जब जोकोविच इटालियन कैपिटल में अपने शुरुआती मैच में हारे हैं। प्रिजमिक ने अब दो टॉप 10 जीत हासिल की हैं। उन्होंने पिछले महीने मैड्रिड में एटीपी मास्टर्स 1000 इवेंट के तीसरे राउंड में बेन शेल्टन को हराया था। 20 साल के प्रिजमिक का लक्ष्य पहली बार इस लेवल पर चौथे राउंड में पहुंचना है। उन्हें अगला मैच उगो हम्बर्ट से खेलना है।

जोकोविच ने पहला सेट सिर्फ 40 मिनट में जीता था। जोकोविच दूसरे सेट में इस लय को बरकरार नहीं रख सके। उनकी सटीकता फीकी पड़ गई। युवा क्रोएशियाई खिलाड़ी ने लगातार दबाव बनाना जारी रखा, जिससे 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन को और गलतियां करने पर मजबूर होना पड़ा और मैच को निर्णायक तीसरे सेट में ले गया। उन्होंने बार-बार प्रिजमिक पर गलतियां करने का दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन क्रोएशियाई खिलाड़ी डटा रहा और अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

फ्रेंच ओपन में ठोकेंगे ताल 

इस साल की शुरुआत में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में यानिक सिनर को हराया था और उम्मीद करेंगे कि इस महीने के आखिर में होने वाले फ्रेंच ओपन के लिए समय पर ठीक हो जाएंगे। जोकोविच को अपने रिकॉर्ड 25वें ग्रैंडस्लैम की तलाश है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *