Isro Internship 2026:रिमोट सेंसिंग और स्पेस टेक्नोलॉजी सीखने का मौका, 30 अक्तूबर तक करें आवेदन – Isro Internship 2026: Apply By October 30 To Gain Hands-on Experience In Space Technology
ISRO Internship: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधीन कार्यरत इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग (आईआईआरएस), देहरादून ने एक्सटर्नल स्टूडेंट इंटर्नशिप और स्टूडेंट प्रोजेक्ट ट्रेनी स्कीम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रिमोट सेंसिंग, जियोइन्फॉर्मेटिक्स और पृथ्वी अवलोकन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर काम करने का अवसर उपलब्ध कराना है। चयनित छात्र संस्थान के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट और रिसर्च क्षेत्र से जुड़ सकेंगे।