Ipl Playoffs Qualification Scenario:किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी संभावना? तीन दिग्गजों का एनालिसिस – Ipl 2026 Playoff Qualification Scenario: What Are Each Team Chances? Morgan, Boucher, Mcclenaghan Analyze Race
आईपीएल 2026 में प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी है। 70 में से 52 लीग मैच हो चुके हैं, लेकिन अभी भी आधिकारिक तौर पर कोई भी टीम एलिमिनेट नहीं हुई है। अब जब लीग स्टेज आखिरी मोड़ पर है, तो कुछ क्रिकेट पंडितों ने प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने सभी 10 टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को प्रतिशत में बताया है। इन क्रिकेट पंडितों में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन, दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर और न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल मैक्लेनघन शामिल हैं।