Hospital Bag Checklist:हॉस्पिटल जाने से पहले कर लें तैयारी, जानें मां और बेबी के लिए क्या रखें बैग में – Pregnancy Hospital Bag Checklist Essential Things To Take To Hospital For Delivery



Pregnancy Hospital Bag Checklist:  अगर आपकी डिलीवरी की डेट नजदीक है, तो हॉस्पिटल जाने से पहले अपना बैग तैयार कर लेना बेहद जरूरी है। सही तैयारी से आप और आपका बेबी दोनों आराम और सुरक्षा महसूस करेंगे। हॉस्पिटल बैग जरूरी चीजें रखी जाती हैं। इससे आप अचानक पैकिंग की चिंता से बच सकती हैं। 

खासकर पहली बार गर्भवती महिलाओं के लिए ये और भी महत्वपूर्ण है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन सी चीजें इस बैग में रखनी चाहिए, ताकि आप हॉस्पिटल जाते समय पूरी तरह तैयार और निश्चिंत महसूस करें। एक सही तैयारी आपके अनुभव को आसान, आरामदायक और तनावमुक्त बना सकती है।

 




Trending Videos

Pregnancy Hospital Bag Checklist essential things to take to hospital for delivery

डिलीवरी डेट के लिए बैग में क्या-क्या रखें?
– फोटो : Adobe Stock


 1. मां का हॉस्पिटल बैग

जरूरी दस्तावेज

डिलीवरी के दौरान सभी दस्तावेज बहुत जरूरी हैं। आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस हॉस्पिटल में प्रवेश के लिए आवश्यक होते हैं। अस्पताल कार्ड और ब्लड ग्रुप रिपोर्ट डॉक्टर और स्टाफ के लिए महत्वपूर्ण हैं। हाल की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट और कोई भी मेडिकल रिपोर्ट पैक करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जानकारी मिल सके। इसके साथ दवाइयों की सूची भी रखी जा सकती है।

 


Pregnancy Hospital Bag Checklist essential things to take to hospital for delivery

डिलीवरी डेट के लिए बैग में क्या-क्या रखें?
– फोटो : Adobe Stock Photo


जरूरी कपड़े 

डिलीवरी के बाद आराम सबसे जरूरी होता है। आरामदायक नाइटगाउन या ढीले कपड़े पहनें। सॉफ्ट ब्रा और अंतर्वस्त्र रखें। स्लिपर्स और मोज़े हॉस्पिटल में चलने और आराम करने के लिए उपयुक्त हैं। एक शॉल भी अवश्य रखें। 

 


Pregnancy Hospital Bag Checklist essential things to take to hospital for delivery

डिलीवरी डेट के लिए बैग में क्या-क्या रखें?
– फोटो : Freepik


स्वच्छता के लिए जरूरी चीजें

डिलीवरी के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए सैनिटरी नैपकिन, हैंड सैनिटाइज़र, साबुन, टॉवल और वेट वाइप्स बैग में रखें। फेस मास्क भी आवश्यक है, खासकर हॉस्पिटल में संक्रमण से बचने के लिए।

 


Pregnancy Hospital Bag Checklist essential things to take to hospital for delivery

डिलीवरी डेट के लिए बैग में क्या-क्या रखें?
– फोटो : Adobe Stock Photos


अन्य जरूरी सामान

मोबाइल और चार्जर रखकर आप संपर्क में रह सकते हैं। पानी की बोतल और हल्के स्नैक्स रखें ताकि लंबी डिलीवरी या इंतजार के दौरान ऊर्जा बनी रहे। टिशू पेपर और कोई आवश्यक दवाइयां या विटामिन भी साथ रखें। पहनने के लिए स्लीपर भी रखें, जो आरामदायक हो।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *