High Court Bharti:पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में क्लर्क की 1265 नौकरियां, 42 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन – Punjab And Haryana High Court Recruitment 2026: Apply For 1265 Clerk Posts


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Sat, 23 May 2026 10:21 AM IST

Punjab and Haryana High Court Vacancy: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में क्लर्क पदों की 1265 रिक्तियों के लिए भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी हो गई है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई किए जा सकेंगे और आवेदन आधिकारिक SSSC वेबसाइट के माध्यम से होगा।


Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: Apply for 1265 Clerk Posts

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik



विस्तार

Punjab and Haryana High Court: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति (SSSC) की और से की जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन 26 मई 2026 से 23 जून 2026 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन (बीए/बीएससी या समकक्ष डिग्री) की हो। साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना चाहिए और 10वीं (मैट्रिक) या उससे ऊपर हिंदी/संस्कृत विषय पढ़ा होना जरूरी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *