Health Tip:गर्मियों में थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय – Foot Soak Benefits In Summer Season Know Here Thande Pani Me Pair Rakhne Ke Fayde

Foot Soak Benefits: भीषण गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और टॉक्सिन्स (विषैले तत्व) जमा होने लगते हैं, जिससे सुस्ती, सिरदर्द और स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में शरीर में ताजगी लाने का एक बेहद आसान और असरदार तरीका है। ये तरीका है हर रोज पैरों को ठंडे पानी में भिगोना। 

ये छोटा सा उपाय न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है, बल्कि अंदर से डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। दिनभर की भागदौड़ और गर्मी से परेशान लोगों के लिए यह घरेलू नुस्खा किसी राहत से कम नहीं है। 

खास बात यह है कि इसे करने के लिए न ज्यादा समय चाहिए और न ही कोई खर्च। बस 15-20 मिनट का यह तरीका आपके शरीर को रिफ्रेश, रिलैक्स और हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है। अगर आप भी गर्मी में खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं, तो इस आदत को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।

Foot Soak benefits in summer season know here thande pani me pair rakhne ke fayde

गर्मियों में थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
– फोटो : Freepik

1. शरीर को तुरंत ठंडक देता है

भीषण गर्मी में शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है। ऐसे में जब आप पैरों को ठंडे पानी में रखते हैं, तो शरीर के निचले हिस्से से ठंडक पूरे शरीर में फैलने लगती है। इससे बॉडी टेम्परेचर संतुलित होता है और तुरंत राहत मिलती है। खासतौर पर लू और हीट वेव के दौरान यह उपाय काफी फायदेमंद माना जाता है।

Foot Soak benefits in summer season know here thande pani me pair rakhne ke fayde

गर्मियों में थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

2. डिटॉक्स प्रक्रिया को बढ़ाता है

पैरों के तलवों में कई ऐसे पॉइंट्स होते हैं, जो शरीर के विभिन्न अंगों से जुड़े होते हैं। ठंडे पानी में पैर भिगोने से ये पॉइंट्स एक्टिव होते हैं, जिससे शरीर में जमा गंदगी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। इससे शरीर हल्का और एनर्जेटिक महसूस करता है।

Foot Soak benefits in summer season know here thande pani me pair rakhne ke fayde

गर्मियों में थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
– फोटो : Adobe

3. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है

जब पैर ठंडे पानी के संपर्क में आते हैं, तो ब्लड वेसल्स सिकुड़ते और फैलते हैं, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं, जिससे थकान कम होती है और शरीर एक्टिव रहता है।

Foot Soak benefits in summer season know here thande pani me pair rakhne ke fayde

गर्मियों में थकान और स्ट्रेस दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
– फोटो : Freepik.com

4. तनाव और थकान कम करता है

दिनभर की भागदौड़, काम का दबाव और गर्मी मिलकर शरीर को थका देते हैं। ऐसे में ठंडे पानी में पैर भिगोना एक तरह की रिलैक्सेशन थेरेपी की तरह काम करता है। इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है और दिमाग भी शांत होता है, जिससे मानसिक तनाव कम होने लगता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *