Hanumankind:cjp प्रदर्शन में शामिल हुए हनुमानकाइंड, जंतर-मंतर का वीडियो वायरल; रैपर ने शेयर की मार्च की झलक – Hanumankind Joins Cjp Protest At Jantar Mantar Rapper Shares Glimpse Of March


रैपर हनुमानकाइंड ने 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों के साथ हिस्सा लिया। यह युवा-नेतृत्व वाला प्रदर्शन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, परीक्षा में कथित गड़बड़ी से प्रभावित छात्रों को न्याय, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा और देश की परीक्षा व शिक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की मांग को लेकर किया गया।  

जंतर-मंतर पर हनुमानकाइंड का अंदाज


प्रदर्शन के दौरान हनुमानकाइंड के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। एक वीडियो में रैपर भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी, काली कैप और काला मास्क पहने हुए प्रदर्शनकारियों के साथ चलते नजर आए। पीछे से कोई पूछता है, ‘व्हाट्स अप?’, तो हनुमानकाइंड मास्क नीचे करके कैमरे की तरफ देखते हैं और इशारे से जवाब देकर आगे बढ़ जाते हैं।

इस वायरल वीडियो पर उन्होंने खुद भी रिएक्ट किया और कमेंट में सल्यूट वाला इमोजी पोस्ट किया, जिसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *