Explainer:तय सीमा से ज्यादा सिम खरीदने-रखने वालों पर आज से सख्ती, कैसे और क्या हो सकती है कार्रवाई? – New Sim Card Rules Telecom Limit Sanchar Saathi Dot Explainer
{“_id”:”6a8be906b32e9274e809d2d1″,”slug”:”new-sim-card-rules-telecom-limit-sanchar-saathi-dot-explainer-2026-08-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Explainer: तय सीमा से ज्यादा सिम खरीदने-रखने वालों पर आज से सख्ती, कैसे और क्या हो सकती है कार्रवाई?”,”category”:{“title”:”India News”,”title_hn”:”देश”,”slug”:”india-news”}}

अब बदलेगी सिम कार्ड जारी करने और सक्रिय रखने की व्यवस्था।
– फोटो : अमर उजाला
सरकार की ओर से मोबाइल सिम कार्ड को लेकर नई सख्त नीति आज (24 अगस्त 2026) से लागू हो गई। इस नीति के जरिए अब टेलीकॉम ऑपरेटर्स से सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल पर रोक सुनिश्चित कराई जाएगी। ऐसा नहीं है कि सरकार की तरफ से सिम कार्ड को लेकर पहले से कोई नीति नहीं है, लेकिन अब जो नियम लागू हुए हैं, उनसे सरकार की ओर से सिम कार्ड के निगरानी तंत्र को और मजबूत किया जाएगा।
आइये सवाल-जवाब में जानते हैं कि आज से सिम कार्ड के नियमों में क्या बड़े बदलाव होने वाले हैं…
सवाल-1: क्या सरकार सिम की तय सीमा बदलने वाली है?
नहीं, ग्राहकों के लिए सिम कार्ड रखने की मूल सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत के अधिकतर हिस्सों में एक व्यक्ति अपने नाम पर अधिकतम नौ मोबाइल कनेक्शन (सिम) रख सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर, असम और उत्तर-पूर्वी राज्यों में यह सीमा छह सिम कार्ड की है। यह सीमा सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों और सर्किलों को मिलाकर लागू होती है।