Du Pg Admission 2026:डीयू ने पीजी के लिए जारी किया नया शेड्यूल, जानें अपग्रेड और मिड-एंट्री की तारीखें – Du Pg Admission 2026: Delhi University Releases Revised Schedule For Upgradation And Mid-entry


DU PG Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी (PG) प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सीट अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया और CW, स्पोर्ट्स, वार्ड कोटा व परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्राम्स से जुड़ी अहम तिथियों की घोषणा की है।


यह शेड्यूल उन छात्रों के लिए खास है जो अपनी आवंटित सीट को अपग्रेड कराना चाहते हैं या आवेदन फॉर्म में किसी प्रकार का संशोधन करना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सभी निर्धारित समय-सीमाओं का ध्यान रखते हुए प्रवेश पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

आज से चुन सकते हैं विकल्प

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीजी एडमिशन 2026 के लिए अपग्रेड विंडो 30 जून सुबह 10 बजे से 1 जुलाई शाम 4:59 बजे तक खोल दी है। जिन छात्रों ने पहले या दूसरे राउंड में सीट स्वीकार कर फीस जमा कर दी है, वे इस दौरान अपनी सीट को फ्रीज (Freeze) या अपग्रेड (Upgrade) करने का विकल्प चुन सकते हैं।

हालांकि, जिन उम्मीदवारों को पहले ही उनकी पहली पसंद की सीट मिल चुकी है या जिन्होंने पहले से फ्रीज विकल्प चुन लिया है, वे अपग्रेड सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे। इसलिए पात्र छात्रों को तय समय के भीतर अपना विकल्प चुनना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *