Dsas:दिल्ली में कंसल्टेंट, फार्मासिस्ट समेत कई पदों पर चल रही है भर्ती; 60 की आयु वाले भी भर सकते हैं फॉर्म – Dsas Recruitment 2026: Apply Online For 167 Yoga Instructor, Pharmacist And Other Posts


जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shahin Praveen

Updated Wed, 13 May 2026 10:27 AM IST

Delhi State AYUSH Society Recruitment 2026: दिल्ली राज्य आयुष सोसाइटी ने योग प्रशिक्षक, फार्मासिस्ट और अन्य कुल 167 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के लिए डिप्लोमा, बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, एमबीए/पीजीडीएम डिग्री धारक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


DSAS Recruitment 2026: Apply Online for 167 Yoga Instructor, Pharmacist and Other Posts

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
– फोटो : Freepik



विस्तार

Delhi State AYUSH Society Vacancy: दिल्ली सरकार के आयुष निदेशालय के तहत दिल्ली राज्य आयुष सोसायटी (DSAS) ने प्रोग्राम मैनेजर, कंसल्टेंट एनएएम, मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी), योग प्रशिक्षक और फार्मासिस्ट समेत कुल 167 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्तियों का विवरण
































































































पद का नाम कुल पद यूआर ओबीसी एससी एसटी ईडब्ल्यूएस
एमओ (आयुर्वेद) 23 + 2 13 6 3 1 2
एमओ (होम्योपैथी) 21 + 2 11 5 3 1 3
एमओ (यूनानी) 20 + 2 11 5 3 1 2
योग प्रशिक्षक 19 10 5 2 1 1
सलाहकार एनएएम 2 2 0 0 0 0
प्रोग्राम मैनेजर 1 1 0 0 0 0
फार्मासिस्ट (आयुर्वेद) 19 12 5 2 0 0
फार्मासिस्ट (होम्योपैथी) 42 16 12 3 7 4
फार्मासिस्ट (यूनानी) 13 6 4 2 1 0

कौन कर सकता है आवेदन?


  • प्रोग्राम मैनेजर पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ एमबीए (स्वास्थ्य सेवा/मानव संसाधन/स्वास्थ्य प्रशासन) या 2 वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही, सार्वजनिक स्वास्थ्य (Public Health) क्षेत्र में कम से कम 5 साल का अनुभव जरूरी है। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने 65,000 वेतन दिया जाएगा।

  • कंसल्टेंट एनएएम पद के लिए उम्मीदवारों को स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र से जुड़ी आवश्यक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 55,000 प्रति माह पारिश्रमिक दिया जाएगा।

  • मेडिकल ऑफिसर (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार के पास बीएएमएस, BUMS या BHMS डिग्री होनी चाहिए। साथ ही संबंधित स्ट्रीम के दिल्ली राज्य रजिस्टर में नाम दर्ज होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास पब्लिक हेल्थ में कम से कम 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए। इस पद पर 40,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 25,000 फिक्स वेतन और 15,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।

  • योग प्रशिक्षक पद के लिए उम्मीदवार के पास योग में डिग्री या कम से कम 1 साल का योग डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार को योग प्रमाणन बोर्ड की परीक्षा पास करनी होगी और किसी प्रतिष्ठित संस्थान में कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवार को 28,000 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 20,000 फिक्स और 8,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।

  • फार्मासिस्ट (आयुर्वेद/यूनानी/होम्योपैथी) पद के लिए उम्मीदवार का इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साथ ही आयुर्वेद, यूनानी या होम्योपैथी स्ट्रीम में कम से कम 2 साल का डिप्लोमा होना चाहिए, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किया गया हो। इस पद पर उम्मीदवारों को 20,000 प्रति माह वेतन मिलेगा, जिसमें 15,000 फिक्स और 5,000 प्रदर्शन आधारित भुगतान शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *