Delhi Govt:12वीं के छात्रों के लिए शानदार मौका, फ्री Jee-neet कोचिंग के साथ मिलेगी रहने-खाने की भी सुविधा – Delhi Launches Free Jee-neet Coaching Scholarship For Class 12 Students
Delhi Govt Scholarship: दिल्ली सरकार ने कक्षा 12 में पढ़ रहे सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की है। जेईई और नीट की तैयारी करने वाले छात्रों को एक साल की मुफ्त आवासीय c दी जाएगी।
शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को जानकारी दी है कि पुणे की गैर-लाभकारी संस्था दक्षिणा फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना के तहत यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस कार्यक्रम में चयनित छात्रों को जेईई और नीट की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग के साथ रहने और खाने की सुविधा भी मिलेगी।
JSDT 2027 के जरिए होगा चयन
छात्रों का चयन जॉइंट दक्षणा सिलेक्शन टेस्ट (JSDT) 2027 के माध्यम से किया जाएगा, जिसका आयोजन इस साल दिसंबर में किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय (DoE) द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह छात्रवृत्ति मौजूदा शैक्षणिक सत्र में सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में विज्ञान संकाय से 12वीं कक्षा में पढ़ रहे मेधावी और पात्र छात्रों के लिए है।
चयनित छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडुस गांव स्थित ‘दक्षणा वैली’ कैंपस में एक वर्ष की मुफ्त आवासीय कोचिंग दी जाएगी। विभाग ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।