Ca May 2026 Result:सात हजार से अधिक उम्मीदवार बने सीए, कैसा रहा इस बार का रिजल्ट? देखें ग्रुप-वार पास प्रतिशत – Ca Final 2026 Topper List: Noor Singla Tops With 499 Marks, Check Air 1, 2 And 3 Details


CA Final May Result: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल मई 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे और हजारों ने सफलता हासिल की है। इस बार भी ग्रुप-वार पास प्रतिशत में अंतर देखने को मिला। परीक्षा में ऑल-इंडिया स्तर पर टॉप तीन रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम और उनके प्राप्त अंक भी घोषित किए गए हैं

कुल 7,931 उम्मीदवार बने सीए

परीक्षा में कुल 7,931 उम्मीदवारों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में सफलता हासिल की। ग्रुप-I में 54,606 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 6,555 सफल रहे और पास प्रतिशत 12% रहा। ग्रुप-II में 42,573 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी, जिनमें से 8,725 उम्मीदवार पास हुए और पास प्रतिशत 20.49% दर्ज किया गया। वहीं दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 23,776 उम्मीदवारों में से 3,345 अभ्यर्थी सफल हुए और इस श्रेणी का पास प्रतिशत 14.07% रहा।

 






























ग्रुप शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पास होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पास प्रतिशत
ग्रुप-I 54,606 6,555 12%
ग्रुप-II 42,573 8,725 20.49%
दोनों ग्रुप 23,776 3,345 14.07%



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *