Bhu:इंजीनियरिंग में लड़कियां 4 गुना कम, मंच कला-डेंटल में डेढ़ गुना ज्यादा; प्लेसमेंट में 20% ऑफर्स – Bhu Four Times Fewer Girls In Engineering One And Half Times More In Stage Arts And Dental
Varanasi News: इंजीनियरिंग शिक्षा में लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले चार गुना तक कम है, मगर मंच कला और डेंटल कोर्स में डेढ़ गुना तक ज्यादा है। 2025 में सभी आईआईटी की 18,188 सीटों में से 3664 छात्राओं ने अपना नामांकन कराया। वहीं, आईआईटी बीएचयू में यूजी, पीजी और पीएचडी तीनों कोर्स को मिलाकर कुल 9354 टेक्नोसेवियों में से 2018 छात्राएं हैं।