Best Time To Drink Lemon Water:गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है? – Best Time To Drink Lemon Water For Digestion And Hydration Disprj

Best Time to Drink Lemon Water: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए नींबू पानी सबसे लोकप्रिय और असरदार पेय माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। यही कारण है कि लोग सुबह से लेकर दिनभर नींबू पानी का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का सही समय भी इसके फायदे को कई गुना बढ़ा सकता है? 

गलत समय पर नींबू पानी पीने से कभी-कभी एसिडिटी या दांतों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसे सही समय और सही तरीके से पीना बेहद जरूरी है। यह न सिर्फ मेटाबॉलिज्म को तेज करता है बल्कि शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसका सही समय और फायदे।

Best Time to Drink Lemon Water for Digestion and Hydration disprj

गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है?
– फोटो : freepik.com

1. सुबह खाली पेट 

नींबू पानी पीने के लिए ये सबसे अच्छा समय यही होता है। सुबह गुनगुना नींबू पानी खाली पेट पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है। यह पाचन तंत्र को भी सक्रिय करता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है।

Best Time to Drink Lemon Water for Digestion and Hydration disprj

गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

2. वर्कआउट से पहले

वर्कआउट से पहले नींबू पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और थकान कम महसूस होती है। यह इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।

Best Time to Drink Lemon Water for Digestion and Hydration disprj

गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है?
– फोटो : Adobe Stock

3. दोपहर में भोजन के बाद

लंच के बाद नींबू पानी पाचन को बेहतर करता है और भारीपन कम करता है। गर्मी में यह शरीर को ठंडक भी देता है।

Best Time to Drink Lemon Water for Digestion and Hydration disprj

गर्मी में नींबू पानी पीने का सही समय क्या है?
– फोटो : AI

4. शाम के समय

शाम को नींबू पानी दिनभर की थकान दूर करता है और शरीर को रिफ्रेश करता है। यह तनाव कम करने में भी मदद कर सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *