Belgium Vs Egypt Live:हाफ-टाइम तक मिस्र 1-0 से आगे, 19वें मिनट में इमाम ने बेल्जियम के खिलाफ दागा गोल – Belgium Vs Egypt Live Fifa World Cup 2026 Today Football Match Result Updates
01:23 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: हाफ-टाइम
हाफ-टाइम तक मिस्र की टीम बेल्जियम के खिलाफ 1-0 से आगे चल रही है। उनके लिए 19वें मिनट में इमाम अशौर ने पहला गोल किया। अब देखना होगा कि दूसरे हाफ में बेल्जियम वापसी कर पाती है या नहीं।
12:52 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: 19वें मिनट में मिस्र का पहला गोल
19वें मिनट में मुकाबले का पहला गोल मिस्र के इमाम अशौर ने किया। उनके इस गोल से मिस्र अब बेल्जियम से 1-0 से आगे है। 22 मिनट का खेल पूरा होने के बाद पहला हाइड्रेशन ब्रेक भी ले लिया गया है।
12:32 AM, 16-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: बेल्जियम और मिस्र के बीच मुकाबला जारी
बेल्जियम और मिस्र के बीच आज फीफा विश्व कप 2026 का 16वां मुकाबला ग्रुप-जी की बेल्जियम और मिस्र के बीच सिएटल में खेला जा रहा है। मैच शुरू हो चुका है। अब देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम बाजी मार पाएगी।
11:28 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Highlights : मैच समाप्त
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एच मुकाबले में केप वर्दे (काबो वर्दे) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूरोपीय चैंपियन स्पेन को 0-0 की बराबरी पर रोक दिया। विश्व कप में डेब्यू कर रही केप वर्दे की टीम के लिए यह परिणाम किसी जीत से कम नहीं रहा। मुकाबले के दौरान स्पेन ने गेंद पर अधिक नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन केप वर्दे के अनुशासित डिफेंस और गोलकीपर के बेहतरीन प्रदर्शन के सामने वह गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
पहले हाफ में दोनों टीमें रहीं बेअसर
अटलांटा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने आक्रामक खेल दिखाया और गेंद पर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की। हालांकि, केप वर्दे के खिलाड़ियों ने मजबूत रक्षात्मक रणनीति अपनाते हुए स्पेन के हमलों को लगातार विफल किया।
मैच के 23वें मिनट में पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। तब तक दोनों टीमों को कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी। पहले हाफ के अंतिम मिनटों में भी स्पेन ने दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन केप वर्दे की रक्षापंक्ति ने कोई मौका नहीं दिया। अतिरिक्त समय समाप्त होने के बाद रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ मैदान से बाहर गईं।
दूसरे हाफ में स्पेन ने बढ़ाया दबाव
ब्रेक के बाद स्पेन ने मैच की रफ्तार तेज की और लगातार गोल की तलाश में आक्रामक प्रयास किए। मिडफील्ड में बेहतर नियंत्रण के दम पर स्पेन ने कई बार केप वर्दे के पेनल्टी बॉक्स में प्रवेश किया, लेकिन अंतिम क्षणों में सटीक फिनिशिंग की कमी उसके आड़े आती रही। दूसरी ओर, केप वर्दे ने जवाबी हमलों के जरिए स्पेन को चौंकाने की कोशिश की। टीम के खिलाड़ियों ने हर मौके पर संयम दिखाया और मजबूत डिफेंस के साथ मुकाबले को बराबरी पर बनाए रखा।
अंतिम मिनटों तक कायम रहा रोमांच
मैच के अंतिम चरण में स्पेन ने जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अतिरिक्त समय के दौरान भी यूरोपीय चैंपियन टीम गोल करने में नाकाम रही। केप वर्दे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और जुझारूपन का परिचय देते हुए हर हमले को विफल कर दिया। 90+6 मिनट के बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजाई और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
केप वर्दे के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि
विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेल रही केप वर्दे की टीम के लिए स्पेन जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अंक हासिल करना ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं स्पेन के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा, क्योंकि उसे मैच में कई अवसर मिलने के बावजूद गोल नहीं मिल सका। ग्रुप-एच में यह ड्रॉ दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा केप वर्दे के साहसी और अनुशासित प्रदर्शन की हो रही है, जिसने विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम स्पेन को गोल करने से रोककर सभी को प्रभावित किया।
10:41 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दूसरे हाफ का खेल जारी
दूसरे हाफ का खेल जारी है। अब दोनों टीमों की नजरें बढ़त बनाने पर होंगी।
10:21 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं
अटलांटा स्टेडियम में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-एच मुकाबले में स्पेन और केप वर्दे की टीमें हाफ-टाइम तक गोलरहित बराबरी पर हैं। मैच के पहले 45 मिनट में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिल सकी। मुकाबले की शुरुआत से ही स्पेन ने गेंद पर नियंत्रण बनाने का प्रयास किया, लेकिन केप वर्दे के खिलाड़ियों ने अनुशासित रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें खुलकर मौके नहीं बनाने दिए। विश्व फुटबॉल की दिग्गज टीम मानी जाने वाली स्पेन को केप वर्दे से कड़ी चुनौती मिली और उसके आक्रमण बार-बार विपक्षी डिफेंस के सामने बेअसर साबित हुए।
मैच के 23वें मिनट में पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया। तब तक दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रही थीं। हालांकि, खेल के दौरान स्पेन ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन केप वर्दे के खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और मजबूती के साथ उनका सामना किया। पहले हाफ के अंतिम मिनटों तक मुकाबला बेहद प्रतिस्पर्धी रहा। अतिरिक्त समय के बाद रेफरी ने हाफ-टाइम की सीटी बजाई और दोनों टीमें 0-0 की बराबरी के साथ मैदान से बाहर गईं। अब सभी की नजरें दूसरे हाफ पर टिकी हैं, जहां दोनों टीमें जीत के लिए निर्णायक गोल करने की कोशिश करेंगी।
09:55 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: पहला हाइड्रेशन ब्रेक
23 मिनट का खेल पूरा हो चुका है और पहला हाइड्रेशन ब्रेक लिया गया है। अब तक कोई भी टीम पहला गोल नहीं कर सकी है। हालांकि, स्पेन को केप वर्दे के खिलाड़ी कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
09:30 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: स्पेन और केप वर्दे के बीच मुकाबला शुरू
स्पेन और केप वर्दे के बीच फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मुकाबला अटालांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। देखना होगा पहले हाफ में कौन सी टीम बढ़त बनाने में कामयाब होती है।
09:28 PM, 15-Jun-2026
Spain vs Cabo Verde Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
(फोटो क्रेडिट: Fifa.com)
09:23 PM, 15-Jun-2026
Belgium vs Egypt Live: हाफ-टाइम तक मिस्र 1-0 से आगे, 19वें मिनट में इमाम ने बेल्जियम के खिलाफ दागा गोल
FIFA World Cup 2026 Spain vs Cabo Verde Football Match Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज फीफा विश्व कप 2026 का 14वां मैच ग्रुप-एच की स्पेन और केप वर्दे की टीमों के बीच अटलांटा स्टेडियम में खेला जा रहा है। आप यहां पल-पल के अपडेट्स पढ़ सकते हैं…