Asian Boxing U-17:भारतीय मुक्केबाज लक्ष्य फाइनल में पहुंचे, चार खिलाड़ियों को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष – Lakshay Phogat Enters Final Four Indian Boxers Settle For Bronze In Asian Boxing U-17 Championships
भारत के लिए एशियाई अंडर 17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप में मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहा। लक्ष्य फोगाट अकेले फाइनल में पहुंचे, जबकि चार अन्य मुक्केबाजों को सेमीफाइनल में हारने के बाद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। 75 किलोवर्ग में लक्ष्य ने कोरिया के सियुंगमिन ली को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
सेमीफाइनल में नरेंद्र नेल्ला (46 किलो) को उजबेकिस्तान के अब्दुल्लाह नूरालीव ने 5-0 से हराया। यश यादव (50 किलो) को मंगोलिया के एस उसुखबातार ने 4-1 से मात दी, जबकि निवेश पाल 54 किलोवर्ग में उजबेकिस्तान के अब्दुलबोसित युर्सुनबोएव से 5-0 से हार गए। नमन (70 किलो) को उजबेकिस्तान के अब्दुवोहिद अब्दुमाजिदोव ने 3-2 से हराया।