एमी अवॉर्ड्स 2026:‘विडोज बे’ का जलवा, 8 अवॉर्ड जीतकर मचाई धूम; ‘द पिट’ ने भी मारी बाजी; देखें लिस्ट – Emmy Awards 2026 Widows Bay Wins 8 Awards The Pitt Takes Home 4 In Early Ceremony
रविवार को एमी अवॉर्ड्स की शुरुआती सेरेमनी आयोजित हुई। यह सेरेमनी मुख्य एमी अवॉर्ड्स से आठ दिन पहले आयोजित की गई थी। सेरेमनी में ‘विडोज बे’ और ‘द पिट’ का दबदबा देखने को मिला।
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने भी जीते 6 अवॉर्ड
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके को-स्टार्स और दिग्गज एक्टर्स डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने भी अपना पहला एमी अवॉर्ड जीता।
वहीं एप्पल टीवी की हॉरर-कॉमेडी सीरीज ‘विडोज बे’ ने 8 अवॉर्ड अपने नाम किए। सीरीज में मैथ्यू राइस एक छोटे से न्यू इंग्लैंड शहर के मेयर का किरदार निभाते हैं, जो सदियों पुराने एक श्राप से जूझ रहा है।
शो ने सिनेमैटोग्राफी, साउंड, म्यूजिक और प्रोडक्शन डिजाइन समेत कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। एक्ट्रेस बेट्टी गिलपिन ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड जीता।