यूआईआईसी भर्ती 2026:सरकारी बीमा कंपनी में अधिकारी बनने का मौका, 225 पदों पर निकली भर्ती, कैसे मिलेगी नौकरी? – Uiic Ao Recruitment 2026: Apply For 225 Administrative Officer Posts From September 8, Check Eligibility
UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (यूआईआईसी) ने प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-1) के 225 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इनमें 200 पद प्रशासनिक अधिकारी-जनरलिस्ट और 25 पद प्रशासनिक अधिकारी-हिंदी अधिकारी के हैं। योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
यूआईआईसी एक सार्वजनिक क्षेत्र की सामान्य बीमा कंपनी है, जिसका पूर्ण स्वामित्व भारत सरकार के पास है। भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर देख लेनी चाहिए।