Fifa 2026:मोरक्को की जीत पर खुशी से झूमीं नोरा फतेही, स्टेडियम में मनाया जश्न; पोस्ट कर लिखा- ऐतिहासिक मैच – Fifa 2026 Nora Fatehi Overjoyed By Morocco Victory Celebrated At Stadium Share Video On Social Mediafifa 2026,


मोरक्को की फुटबॉल टीम ने फीफा वर्ल्डकप में धमाल मचा दिया, नीदरलैंड्स की टीम को हराकर अपने फैंस को जश्न मनाने का शानदार मौका दिया। इस जश्म में बॉलीवुड की मशहूर डांसर, एक्ट्रेस नोरा फतेही भी शामिल हुईं। वह स्टेडियम में मोरक्को की जीत के बाद अपनी खुशी को जाहिर कर रही थीं। मंगलवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी भी उन्होंने मोरक्को फुटबॉल टीम के लिए साझा की हैं। आखिर मोरक्को के लिए नोरा के दिल में इतना प्यार क्यों है? यहां जानिए। 

मोरक्को से नोरा फतेही का खास कनेक्शन 


नोरा फतेही 2014 से बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय हैं। बतौर एक्ट्रेस, डांसर, सिंगर वह काम कर रही हैं। वैसे तो नाेरा का जन्म और पालन-पोषण कनाडा के टोरंटो में हुआ था। लेकिन उनके पिता और मां दोनों ही मोरक्कन मूल की हैं। इस तरह से नोरा फतेही की जड़ें भी जाकर मोरक्को से जुड़ती हैं। यही वजह है कि वह मोरक्को की फुटबॉल टीम की जीत का जश्न मना रही हैं।

माेरक्को की जीत को नोरा ने बताया ऐतिहासिक 


नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी एक वीडियो पोस्ट  किया, जिसमें वह मोरक्को टीम की जीत का जश्न मना रही हैं। अपनी खुशी को जाहिर कर रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ‘एक ऐतिहासिक मैच, जिसने सभी की धड़कनें बढ़ा दीं। मोरक्को टीम को राउंड ऑफ 32 का रोमांचक मुकाबला जीतने पर बधाई। यह फुटबॉल का बेहतरीन चेहरा है। वाकई फीफी वर्ल्ड कप जादुई चीज है।’

बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा। फुटबाॅल फैंस को इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।  

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Gianni Infantino – FIFA President (@gianni_infantino)



 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *