Afternoon Nap Side Effects:दोपहर में सोने के बाद क्यों होता है सिर दर्द? जानिए झपकी लेने का सही समय – What Is The Best Time For Power Nap In Afternoon Disprj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best Time To Afternoon Nap: दोपहर का खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने या झपकी लेने की आदत कई लोगों में होती है। कुछ लोगों को इससे ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन कई बार दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द, भारीपन या सुस्ती जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।
अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा देर तक सोना, गलत समय पर झपकी लेना या शरीर के प्राकृतिक स्लीप साइकल में बाधा आना सिर दर्द की वजह बन सकता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोपहर में सोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप सिर दर्द जैसी समस्या से बच सकते हैं।

2 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है?
– फोटो : Freepik.com
दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द क्यों होता है?
1. ज्यादा देर तक सोना
- अगर आप 30 मिनट से ज्यादा समय तक सो जाते हैं, तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है।
- अचानक जागने पर “स्लीप इनर्शिया” की स्थिति बन सकती है, जिससे सिर भारी लगना, चक्कर आना और सिर दर्द हो सकता है।

3 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है?
– फोटो : Freepik.com
2. डिहाइड्रेशन
- कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी झपकी के बाद सिर दर्द शुरू हो सकता है।
- खासकर गर्मी और उमस वाले मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

4 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है?
– फोटो : Freepik.com
3. ब्लड शुगर में बदलाव
- भोजन के बाद तुरंत सोने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
- यह स्थिति कुछ लोगों में सिर दर्द और थकान की वजह बन सकती है।

5 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है?
– फोटो : adobe stock
4. नींद का गलत समय
- शाम के करीब या देर दोपहर में सोने से शरीर की जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है।
- इससे रात की नींद खराब होती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।