Upcoming Smartphone:इस हफ्ते लॉन्च होंगे कई नए स्मार्टफोन, बजट 5g से लेकर प्रीमियम मॉडल तक होंगे शामिल – Upcoming Smartphones June 2026 Launching In India First Week
Lava Bold N2 5G
भारतीय कंपनी Lava 3 जून को अपना नया Bold N2 5G लॉन्च करेगी। यह फोन 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें क्लीन Android 16 मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें UNISOC T8200 प्रोसेसर, 4GB RAM, 6000mAh बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली HD+ डिस्प्ले मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए 13MP डुअल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है।
Xiaomi 17T
Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। यह फोन MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट के साथ आएगा। इसमें Leica ब्रांडेड 50MP + 50MP + 12MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में 6500mAh बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और 6.59 इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है।
Redmi Turbo 5
रेडमी 2 जून को Turbo 5 को रिवील कर सकती है। हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी सामने नहीं आई है। फोन में MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7560mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा और 20MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।



