Rozgar Mela:asml और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच समझौता, Pm बोले- भारत में रोजगार के अनगिनत नए अवसर पैदा होंगे – Asml-tata Electronics Deal To Create Huge Employment Opportunities In India
19th Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं को बड़ी सौगात देते हुए 19वें रोजगार मेले में 51,000 से अधिक नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न केंद्रीय विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर मिला।
इस दौरान उन्होंने कई अहम बातों का जिक्र किया। उन्होंने अपनी हाल की विदेश यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को लेकर रुचि बहुत बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि वह दो दिन पहले ही 5 देशों की यात्रा से लौटे हैं, जहां उन्होंने कई वैश्विक नेताओं और बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। इन चर्चाओं में यह बात साफ दिखी कि दुनिया भारत के युवाओं और तकनीकी प्रगति से बहुत प्रभावित है और भारत के विकास के साथ जुड़ना चाहती है।
विदेश यात्रा और भारत की वैश्विक छवि पर प्रधानमंत्री का बयान
उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय अनुभव बहुत जरूरी है और ऐसी साझेदारियां उनके लिए नए अवसर और बेहतर भविष्य के रास्ते खोल रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा ASML और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के बीच एक अहम समझौता हुआ है। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है, जिनके साथ इस कंपनी ने साझेदारी की है। यह समझौता भारत में रोजगार के अनगिनत नए अवसर पैदा करेगा और देश को अगली पीढ़ी की तकनीक (Next Generation Technology) में प्रवेश दिलाने का एक महत्वपूर्ण द्वार साबित होगा।