‘मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते’, रितेश से बोले थे सलमान; एक्टर ने ‘राजा शिवाजी’ की कास्टिंग का सुनाया किस्सा – Riteish Deshmukh Reveal He Did Not Approach To Salman Khan For Raja Shivaji Cast
रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजा शिवाजी’ को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा है। यह कल यानी एक मई को रिलीज होने वाली है। इसमें रितेश, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास रोल में नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि कैसे सलमान खान इस फिल्म से जुड़े।