इधर चहल विवादों में फंसे:उधर धनश्री ने फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग; अपारशक्ति-श्रेष्ठा के साथ डांस देखा क्या? – Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze In Stunning Gown; Dance With Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy
अब चहल की एक्स-वाइफ और डांसर-इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर आग लगा दिया है। चॉकलेट ब्राउन गाउन में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं, धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना और श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस कोलैबोरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। उनकी इन तीन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने मानो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
चॉकलेट ब्राउन गाउन बना स्टाइल स्टेटमेंट
धनश्री का यह चॉकलेट ब्राउन हल्टर-नेक कटआउट मैक्सी ड्रेस उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। यह आउटफिट न सिर्फ उनके फिगर को हाइलाइट करता है, बल्कि एक बोल्ड और क्लासी वाइब भी देता है। गाउन का रंग और डिजाइन मिलकर ऐसा इम्पैक्ट छोड़ते हैं कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।
लग्जरी टच: बैलेनसियागा बैग
धनश्री के इस लुक में बैलेनसियागा का मिनी बैग भी शामिल था। यह बैग भले ही छोटा था, लेकिन इसने पूरे लुक में एक सटल लग्जरी एलिमेंट जोड़ दिया, जो स्टाइल को और ऊंचा ले गया। धनश्री के हेयरस्टाइल ने भी उनके लुक को पूरा किया।



