इधर चहल विवादों में फंसे:उधर धनश्री ने फोटोज से इंटरनेट पर लगाई आग; अपारशक्ति-श्रेष्ठा के साथ डांस देखा क्या? – Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze In Stunning Gown; Dance With Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy



भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों विवादों में फंसे हुए हैं। एक्ट्रेस तानिया चटर्जी को उन्होंने कथित तौर पर इंस्टाग्राम पर ‘क्यूट’ लिखा मैसेज भेजा था, जिसको इस अभिनेत्री ने वायरल कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।




Trending Videos

Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze in Stunning Gown; Dance with Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy

धनश्री
– फोटो : Instagram


अब चहल की एक्स-वाइफ और डांसर-इन्फ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने अपने लेटेस्ट लुक से इंटरनेट पर आग लगा दिया है। चॉकलेट ब्राउन गाउन में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस अंदाज के दीवाने हो गए हैं। इतना ही नहीं, धनश्री ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना और श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर के साथ डांस कोलैबोरेशन का वीडियो भी शेयर किया है। उनकी इन तीन हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट ने मानो इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।


Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze in Stunning Gown; Dance with Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy

धनश्री
– फोटो : Instagram


कैप्शन ने ही सेट कर दिया मूड

धनश्री ने गाउन में फोटो पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘आप खुद को व्यक्त करें, मैंने तो किया है।’ यह वर्डप्ले न सिर्फ उनके आउटफिट से मेल खाता है, बल्कि उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल को भी बखूबी दर्शाता है। पोस्ट देखने से पहले ही यह कैप्शन फैंस का ध्यान खींच लेता है।

View this post on Instagram

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)


Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze in Stunning Gown; Dance with Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy

धनश्री
– फोटो : Instagram


चॉकलेट ब्राउन गाउन बना स्टाइल स्टेटमेंट

धनश्री का यह चॉकलेट ब्राउन हल्टर-नेक कटआउट मैक्सी ड्रेस उनके पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहा। यह आउटफिट न सिर्फ उनके फिगर को हाइलाइट करता है, बल्कि एक बोल्ड और क्लासी वाइब भी देता है। गाउन का रंग और डिजाइन मिलकर ऐसा इम्पैक्ट छोड़ते हैं कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है।


Dhanashree Verma Sets Internet Ablaze in Stunning Gown; Dance with Aparshakti Shresta Iyer Chahal Controversy

धनश्री
– फोटो : Instagram


लग्जरी टच: बैलेनसियागा बैग

धनश्री के इस लुक में बैलेनसियागा का मिनी बैग भी शामिल था। यह बैग भले ही छोटा था, लेकिन इसने पूरे लुक में एक सटल लग्जरी एलिमेंट जोड़ दिया, जो स्टाइल को और ऊंचा ले गया। धनश्री के हेयरस्टाइल ने भी उनके लुक को पूरा किया। 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *