Pankaj Advani:पकंज आडवाणी ने डेब्यू में राष्ट्रीय 9 बॉल पूल का खिताब जीता, फाइनल में नितिन शर्मा को हराया – Indian Cueist Pankaj Advani Delivered Superb Performance To Clinch His Maiden National 9-ball Pool Title


भारत के मशहूर क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने मंगलवार को एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना पहला राष्ट्रीय 9-बॉल पूल खिताब जीत लिया। पेट्रोलियम खेल प्रमोशन बोर्ड का प्रतिनिधित्व कर रहे कई बार के विश्व चैंपियन आडवाणी ने दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में 11 अंक के फाइनल मुकाबले में चंडीगढ़ के नितिन शर्मा को 11-6 से हरा दिया।


Trending Videos



बिलियर्ड्स और स्नूकर में 28 विश्व खिताब जीतने वाले आडवाणी ने यह साबित कर दिया कि वे क्यू स्पोर्ट्स के इस तेज-तर्रार प्रारूप में भी उतने ही माहिर हैं। उन्होंने धीमी शुरुआत के बाद शानदार वापसी की। आडवाणी ने कहा, मुझे यकीन नहीं हो रहा, यह एक बहुत ही अलग तरह का खिताब है। मेरे लिए यह जीत बहुत मायने रखती है क्योंकि मैंने एक ऐसे खेल में जीत हासिल की है जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर है। एक कमजोर दावेदार के तौर पर शुरुआत करना और आखिर में ट्रॉफी जीतना, ऐसा कुछ है जिसकी मैंने अपने सपनों में भी कभी कल्पना नहीं की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *