‘एक लड़की होने के नाते, मैं चुप नहीं रह सकती’; फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ पर बोलीं मीरा चोपड़ा, जानिए क्या कहा? – Actress Meerra Chopraa Praised Movie The Kerala Story 2 Says As A Girl I Refuse To Stay Silent


फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ कल शुक्रवार को रिलीज हो गई है। एक तरफ इस फिल्म को लेकर विवाद है। कुछ लोग इसे ‘प्रोपोगेंडा’ फिल्म कहकर आलोचना कर रहे हैं। मगर, वहीं, फिल्म जब थिएटर्स में लग गई है तो इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही हैं। साउथ की चर्चित अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने इस फिल्म को देखने के बाद अपने विचार साझा किए हैं।

Trending Videos

मीरा बोलीं- ‘फिल्म नहीं, एक वेक-अप सायरन है’

मीरा चोपड़ा ने आज शनिवार को अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को जरूर देखे जानी वाली फिल्म बताया है। वे लिखती हैं, ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह भारत के लिए एक वेक-अप सायरन है। एक हिंदू महिला होने के नाते, युवा लड़कियों को ग्रूम करने, जबर्दस्ती करने और सोच के आधार पर टारगेट करने को देखकर मुझे गुस्सा आता है। सिस्टमैटिक तरीके से उन्हें सिखाने और शोषण करने का तरीका डरावना है’। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *